तृतीय वार्षिकोत्सव 16 अप्रेल को जयपुर में
जयपुर . तृतीय वार्षिकोत्सव पर 16 अप्रेल मध्यान्ह शास्त्री नगर स्थित साइंस पार्क ऑडिटोरियम जयपुर में आयोज्य पत्रकार व महिला सम्मान समारोह तथा चैनल की ऑल इंडिया लॉन्चिंग समारोह आयोजित होगा . चैनल के कानूनी सलाहकार राजेंद्र मोदी ने यह जानकारी दी.
चैनल के चीफ एडिटर लीजा चंदेल ने बताया कि इस समारोह में वरिष्ठ पत्रकारों वह विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा, .एमडी आशीष शर्मा ने बताया कि यह शानदार कार्यक्रम स्वामी बालमुकुंदाचार्य एवं स्वामी नरेंद्र जी महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा । चैनल के फाउंडर व एमडी पवन कुमार भार्गव ने बताया की समारोह में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉक्टर महेश जोशी व प्रताप सिंह खाचरियावास के साथ राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ को आमंत्रित किया गया है. चैनल की ओर से वरिष्ठ स्वतंत्र पत्रकार राजेन्द्र मोदी प्रमुख वक्ता होंगे जो चैनल के बारे में सर्व साधारण को सविस्तार जानकारी देंगे कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में यह चैनल देश हित में कितना प्रभावित रहेगा ।