सेवा भारती के तत्वावधान में वार्षिकोत्सव आज
डीडवाना। सेवा भारती समिति द्वारा संचालित बाल संस्कार केंद्रों का वार्षिक उत्सव रविवार शाम 4 बजे स्थानीय पं. बच्छराज व्यास आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित किया जाएगा। सेवा भारती नगर प्रचार मंत्री लोकेश अग्रवाल ने बताया कि इस दौरान सेवा भारती प्रांत संगठन मंत्री स्वरूपदान, संघ जिला प्रचारक अशोक विजय, प्रधानाध्यापक हरवीरसिंह जाखड़, खटीक समाज अध्यक्ष पुखराज सामरिया, समाजसेवी श्रीचंद लढ्ढा, एवन स्कूल निदेशक श्यामसुंदर प्रजापत अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सेवा भारती जिलाध्यक्ष डॉ जसकरण शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कार्यकर्ताओं को अलग अलग जिम्मेदारियां दी गई। इस दौरान सेवा भारती जिला मंत्री मुरारी छितरका, जिला कोषाध्यक्ष भरत गट्टानी, अरूण नागौरी, विशाल सिखवाल, संजय नागौरी, मनोज ध्यावाला, लोकेश अग्रवाल, मनीष कुंपावत, बंटी अग्रवाल, रामस्वरूप प्रजापत आदि उपस्थित थे।