कांग्रेस पार्टी की जिला कार्यकारिणी की हुई घोषणा अब्दुल्ला खत्री बने जिला महासचिव
डीडवाना . कांग्रेस पार्टी के द्वारा राजस्थान के जिलों में अलग-अलग जिला कार्य करणी की घोषणा की गई है यह घोषणा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अनुमोदन उपरांत जिला कांग्रेस कमेटी नागौर की जिला कार्य करणी की नियम अनुसार घोषणा की गई जिसमें डीडवाना के अब्दुल्ला खत्री को जिला महासचिव का दायित्व दिया गया है वही मिली जानकारी के अनुसार अब्दुल्ला खत्री कांग्रेस पार्टी में तीसरी बार जिला महासचिव बने हैं अब्दुल्ला खत्री के जिला महासचिव बनने पर समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आमजन में खुशी का माहौल है सभी ने अब्दुल्ला खत्री को जिला महासचिव बनने पर शुभकामनाएं पेरित की है उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है वहीं अब्दुल्ला खत्री ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि मुझे पार्टी के द्वारा तीसरी बार जिला महासचिव का दायित्व दिया गया है जिसे मे अपनी पुरी निष्ठा के साथ निभाऊंगा और पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी भागीदारी निभाऊंगा।