टेंट व्यवसाय समिति की वार्षिक बैठक संपन्न, नवीन कार्यकारिणी बनाने के साथ अन्य बिंदुओं पर हुई सहमति
सुमेरपुर। तहसील के टेंट किराया व्यवसाय समिति कि वार्षिक मिटिंग निंबेश्वर महादेव मंदिर श्री नामदेव छीपा समाज धर्मशाला में अध्यक्ष छगन लाल सुथार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई,जिसमें टेंट व्यवसाय के संबंध आ रही समस्याओं को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। बैठक में वार्षिक शुल्क व एमएसएम-ई रजिस्ट्रेशन करवाने और आगे नवीन कार्यकारिणी गठित करने पर सहमति हुई,वही टेंट व्यवसायी का किसी पार्टी या सरकारी अर्द्ध सरकारी कार्यालयों में पेमेंट बाकी है और पेमेंट नहीं दे रहे हैं तो उसका कोई भी दुसरा टेंट व्यवसायी काम नहीं, इस विषय पर सभी की सहमति बनी। इसके अलावा कई बिंदुओं पर चर्चा करते हुए नियम बनाने के साथ अन्य बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर पाली जिला टेंट डिलर्स समिति जिलाध्यक्ष दिनेश चौधरी,संयोजक पुनम सिंह राजपुरोहित, प्रदेश उपाध्यक्ष जहिर मकरानी, सुमेरसिंह, चम्पतजी सेन और सुमेरपुर तहसील अध्यक्ष छगन लाल सुथार, उपाध्यक्ष वासुदेव चौहान,कोषाध्यक्ष कांतिलाल जैन, सचिव दिनेश कुमार वैष्णव, महेश पुरी ,रमेश कुमार ,ब्लाक अध्यक्ष सुरेश कुमार मीणा, संजय कुमार ,जफ्फार खान ,गोपाल सिंह, सुरेश त्रिवेदी आदि कई टेंट व्यवसायी उपस्थित रहे।