इम्मानुएल मिशन स्कूल का वार्षिक उत्सव व आर्शीवाद समारोह हर्षोल्लास से सम्पन्न
सोजत। इम्मानुएल मिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल का वार्षिक उत्सव एवं 12 वीं कक्षा के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह स्थानीय पोकर राम फार्म हाउस में सम्पन्न हुआ जिसमें एकादश कक्षा के छात्रों ने 12 वीं कक्षा के छात्रों का माल्यार्पण कर विदाई दी इस मौके छात्र छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसमें छोटे छोटे बच्चों ने तेरी हैं जमीन तेरा हैं आसंमा तू बडा मेहरबां नर्सरी के बच्चों ने घोड़े जैसी चाल हाथी जैसी दुम ओ सावन राजा कहां से आए तुम,सावन आता है ...चक धूम धूम....एवं राजस्थानी गैर नृत्य एवं मां तेरी उंगली पकड़कर चला तेरी ममता की छांव में पला प्रस्तुत किया.... प्यार हुआ इकरार हुआ....निकीता मोनिका द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया और काला चश्मा...पर नृत्य प्रस्तुत किया गया, साथ ही कई आकर्षक गीत नृत्य प्रस्तुत किए हैं इस मौके सीबीईओ नाहर सिंह राठौड़, सेवा निवृत्त सीबीईओ बसंत कुमार लखावत, प्रबंधक वर्गिस थामस, सुरता राम देवासी, भवानी सिंह राठौड़, प्रधानाचार्य वरिष्ठ साहित्यकार वीरेंद्र लखावत, सभासद मंजू गहलोत, सुनीता सोनी, बालमुकुंद गहलोत, महेंद्र पालरिया, चेतन व्यास, प्रकाश पंवार, सुआ, सलीम मोहम्मद, हर्ष पाराशर, जीवराज प्रजापत, राकेश प्रजापत, सपना, जयश्री, भाविका, किरण, यशोदा, कलावती, आशा, पुष्पा सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित थे। समारोह का सरस संचालन सभासद एवं शिक्षा विद संतोष पिल्लई ने किया।