Dark Mode
वार्षिक उत्सव एवं आशीर्वाद समारोह आयोजित

वार्षिक उत्सव एवं आशीर्वाद समारोह आयोजित

 
 
सोजत। विजय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव एवं आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीबीईओ नाहर सिंह राठौड़ एसीबीओ स्वरूप सिंह उदावत भामाशाह अनोप सिंह लखावत कांग्रेसी नेता मदन पवार पूर्व सरपंच घीसु सिंह राजपुरोहित रुपावास एवं भामाशाह भंवरलाल सीरवी, एलआईसी विकास अधिकारी दानाराम माली एवं श्यामलाल श्रीमाली राम स्वरूप भटनागर धनपत प्रजापत रसीद  गौरी यारू खान ने मां सरस्वती के चरणों में पूजा अर्चना कर इस कार्यक्रम को शुरू किया।  विद्यालय के व्यवस्थापक दिनेश सोलंकी व परिवार द्वारा अतिथियों का  साफा एवं माला व मोमेंटो देकर अभिनंदन एवं स्वागत किया इस कार्यक्रम के शुभ अवसर पर कक्षा दसवीं के छात्रों को श्रीफल पेन जमेट्री बॉक्स देकर विद्यार्थियों को सम्मानित कर आशीर्वाद दिया। उसके बाद स्थानीय विद्यालय के छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक अपने सांस्कृतिक प्रोग्राम की प्रसूति दी इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा स्थानीय विद्यालय के शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया इसके बाद  प्रधानाध्यापक प्रेमचंद लोहार ने अपने तीखे तेवरों के साथ अध्यापकों के ऊपर विशेष बोर्ड का परिणाम उत्कृष्ट होने के लिए   दुर्गेश व्यास सामाजिक और हिंदी गत वर्ष कक्षा दशम कक्षा दशम के 80% विद्यार्थियों के डिसेक्शन मार्क्स एवं शारीरिक शिक्षक के पद पर गजेंद्र माफावत को सम्मानित किया गया ऑडियोग्राफी मैडम सुश्री वसुंधरा को भी सम्मानित किया गया संस्कृत एवं प्रार्थना स्थल कार्यक्रम के लिए श्रीमती पूनम भटनागर एवं सुश्री हर्षिता राजपुरोहित को भी सम्मानित किया गया बाहरी गतिविधियों के लिए श्री शाहबाज खान को भी सम्मानित किया गया इस अवसर पर विद्यालय संरक्षक सत्तू सिंह भाटी को भी विद्यालय गतिविधियों से अवगत करवाया  उनको भी विद्यालय द्वारा मोमेंटो एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया स्थानीय विद्यालय के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम के बाद केक काटकर अपने विद्यालय में शानदार प्रस्तुति यादी इस अवसर पर 10th क्लास दीपिका योगिता पूजा लक्ष्मी हेमलता हेमलता डिंपल  मनीषा हरिकिशन विवेक किशन लाल प्रवीण को विदाई दी  इस अवसर पर कक्षा 10th के विद्यार्थियों ने विद्यालय में अपनी ओर से गिफ्ट भेट किया साथ ही नाइंथ क्लास के भैया बहनों ने कक्षा दशम के सभी छात्रों को उपहार के रूप में  जेमिस्ट्री बॉक्स एवं पेन देकर और अच्छे अंक प्रतिशत बनाने की शुभकामना की साथी विद्यालय के लिए भामाशाह गजेंद्र शर्मा द्वारा विद्यालय में हारमोनियम सेट भेट किया एवं भारत विकास परिषद द्वारा इस विद्यालय को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने व आगे बढ़ाने की शुभकामनाएं दी एवं विद्यालय प्रधानाध्यापक प्रेमचंद द्वार द्वारा सभी भामाशाह एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त किया  इस पूरे कार्यक्रम का संचालन श्रीमान पूर्व खेल अधिकारी सत्तू सिंह भाटी ने किया
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!