 
                        
        वार्षिक उत्सव एवं विदाई समारोह 24 को
सोजत। विजय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय सोजत का वार्षिक उत्सव एवं विदाई समारोह 24 फरवरी 2023 शुक्रवार को शाम चार बजे स्थानीय विजय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में  रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। व्यवस्थापक दिनेश सोलंकी ने बताया कि इस समारोह में कक्षा दसवीं के छात्र छात्राओं का विदाई दी जाएगी। संस्था संरक्षक पूर्व खेल अधिकारी सत्तू सिंह भाटी ने बताया कि इस कार्यक्रम में होनहार बच्चों को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों में प्रधानाध्यापक प्रेमचंद्र लोहार अध्यापक दुर्गेश व्यास गजेंद्र सिंह मफावत शाहबाज खान वसुंधरा कौशल्या देवी हर्शिता राजपुरोहित पुनम भटनागर जुटे हुए हैं।
 
                                                                        
                                                                    