Dark Mode
सुंदरपुरा में वार्षिक अधिवेशन 27 से

सुंदरपुरा में वार्षिक अधिवेशन 27 से

पलसाना। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ पलसाना का स्काउटर- गाइडर अभिनवन शिविर एवं वार्षिक अधिवेशन 27-28 जून को सुंदरपुरा में होगा । पलसाना सीबीईओ एवं प्रभारी सहायक जिला आयुक्त  राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि मंडल मुख्यालय के निर्देशानुसार एवं जिला मूल्यांकन समिति सीकर के वार्षिक कार्यक्रम को लेकर राजकीय संस्कृत उच्च प्राथमिक विद्यालय सुंदरपुरा में  27 जून को स्काउटर - गाइडर अभिनवन शिविर एवं 28 जून को वार्षिक अधिवेशन होगा। प्रथम दिवस प्रातः 9 बजे कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी एवं स्काउटर- गाइडर तो दूसरे दिन इनके अलावा मानद आजीवन सदस्य वार्षिक अधिवेशन में सहभागिता करेंगे। जहां स्थानीय संघ द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा के साथ स्थानीय संघ की उत्तरोत्तर प्रगति के लिए विभिन्न कार्यक्रम निर्धारित किए जाएंगे। अधिवेशन में अपना ट्रुप  रजिस्टर , नियुक्ति पत्र, बकाया कोटामनी, वृक्षारोपण की रिपोर्ट एवं अन्य उपलब्धि अपने साथ लेकर के अवश्य आएं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!