Dark Mode
स्थानीय संघ सवाई माधोपुर का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

स्थानीय संघ सवाई माधोपुर का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

सवाई माधोपुर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ सवाई माधोपुर के तत्वावधान में शुक्रवार को स्काउट वन आवासन मण्डल सवाई माधोपुर में स्थानीय संघ अधिवेशन का शुभारम्भ अति. मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सवाई माधोपुर रामप्रसाद शर्मा, सी.ओ. गाइड दिव्या, प्रधानाचार्य रमेश चन्द बैरवा, प्रधानाचार्य राधारमण जोनवाल ने ईश प्रार्थना के साथ अधिवेशन का शुभारम्भ किया।
अति. मुख्य ब्लॉक शिक्षाा अधिकारी रामप्रसाद शर्मा ने सभी स्काउटर गाइडर को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्काउट गाइड़ समाज सेवा मे सर्वश्रेष्ठ है। उन्होंने स्काउट गाइड की प्रशंषा करते हुए कहा कि स्काउट गाइड ने विभिन्न अवसरो पर उल्लेखनीय सेवाये प्रदान की है। जिले के प्रत्येक विद्यालय में स्काउट गाइड गतिविधि का संचालन किया जाना आवश्यक है। उन्हांेने सभी संस्था प्रधानों को स्काउट गाइड गतिविधियों के संचालन में सहयोग करने का आव्हान भी किया।
स्थानीय संघ सवाई माधोपुर के सचिव महेश सेजवाल ने अधिवेशन में उपस्थित सभी अतिथियों का स्कार्प पहनाकर स्वागत किया। साथ ही उन्होंने स्थानीय संघ की गतिविधियो की जानकारी भी दी। कार्यक्रम का संचालन स्काउटर जुगराज बैरवा द्वारा किया गया। अधिवेशन में ब्लॉक सवाई माधोपुर एवं ब्लॉक चौथ का बरवाडा के स्काउटर गाइडर ने भाग लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!