Dark Mode
पेंशनर समाज का वार्षिक अधिवेशन संपन्न

पेंशनर समाज का वार्षिक अधिवेशन संपन्न

इन्द्रगढ़. इन्द्रगढ़ में राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा इन्द्रगढ़ का वार्षिक अधिवेशन गायत्री मंदिर प्रज्ञा पीठ पर संपन्न हुआ इसमें मुख्य अतिथि एसबीआई बैंक मैनेजर मस्तराम मीणा व अध्यक्ष चिकित्सा अधिकारी डॉ धर्मेंद्र गुप्ता व विशिष्ट अथिति राजस्थान पेंशनर समाज के जिलाध्यक्ष चतुर्भुज महावर रहे अतिथियों का स्वागत सत्कार पेंशनर समाज इन्द्रगढ़ के अध्यक्ष परमानंद सोनी व उपाध्यक्ष जगदीश नारायण शर्मा द्वारा किया गया साथ ही नव प्रवेशीत पेंशनर्स बंधुओ का भी अभिवादन स्वागत सम्मान किया गया मंच का संचालन गोपाल गोस्वामी व द्वारा किया गया कार्यक्रम मे पेंशनर समाज के लगभग 200 सदस्य पुरुष व महिला शामिल रहे बाद में सभी उपस्थित पेंशनर समाज के सभी सदस्यों का सामूहिक भोज का आयोजन किया गया एवं कार्यक्रम का समापन हुआ

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!