श्यामगढ़-शेरगढ विद्यालयों में वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से मनाया
मसूदा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्यामगढ़ में वार्षिक उत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह 2024 में छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी गई कार्यक्रम का आयोजन सलीम काठात उप सरपंच की अध्यक्षता में आयोजित हुआ कार्यक्रम में हुसैन फौजी द्वारा विद्यालय को इनवर्टर एवं ग्राम वासियों द्वारा म्यूजिक सेट उपलब्ध कराया गया , विद्यालय के बच्चों के लिए अधिकांश भामाशाह द्वारा एक-एक स्टूल टेबल की घोषणा की, सरपंच नेक मोहम्मद ने 10 टेबल सेट, संस्था प्रधान घनश्याम मौर्य द्वारा 5 टेबल और स्टूल , स्थानीय शाला के स्टाफ
द्वारा एक-एक स्टूल व टेबल की घोषणा की गई वार्षिक उत्सव पर आयें अतिथियों का माल्यार्पण और साफा बंधन व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत स्थानीय स्टाफ द्वारा किया गया । भामाशाहों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर साबुजी, सुलेमान सूबेदार, इस्माइल काठात, सुरेश काठात, रमजान फौजी, लालाजी काठात, अल्लानूर काठात, एसएमसी अध्यक्ष शमसुद्दीन काठात, ठगलसिंह, प्रधानाध्यापक चुन्नीलाल गहलोत, नरेंद्र कुमार पलसानिया, रोशन यादव, श्रीमती अंजना खींची, कमरुद्दीन काठात, अध्यापक राकेश मीना, शीशराम सैनी, सुरेश काठात व्याख्याता, गोविंद प्रसाद सेन वरिष्ठ अध्यापक, वरिष्ठ अध्यापक छैलसिंह सज्जन कुमार देवलमुनि आर्य, अध्यापक कल्याण सिंह, बंशीधर सबल, सुरेश चंद मीणा महावीर सिंह सरफराज काठात, कुसुम बाजिया लीलावती, रामा लोहानी, प्रमोद कुमार वरिष्ठ अध्यापक, शारीरिक शिक्षक चंपालाल मेघवाल एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। स्थानीय शाला के संस्था प्रधान घनश्याम मौर्य द्वारा सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया गया।