जिले में वार्षिक परीक्षा 13 से
गुरु गोविन्द सिंह उमावि में 5 व 6 को होगा प्रश्न पत्रों का वितरण
उदयपुर । शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार जिला समान परीक्षा योजना के अंतर्गत जिले के राजकीय व निजी विद्यालयों मंे कक्षा 9 व 11 की वार्षिक परीक्षा का आयोजन 13 अप्रेल से 28 अप्रेल तक किया जाएगा। परीक्षा के प्रश्न पत्रों का वितरण 5 अप्रेल को सुबह 9 से 1 बजे तक व 6 अप्रेल को दोपहर 1 से 4 बजे तक ब्लॉकवार नोडल स्कूल गुरुगोविन्द सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय में किया जाएगा। यह जानकारी जिला परीक्षा संयोजक एवं गुरु गोविन्द सिंह प्राचार्य पंकज पटेल ने दी।