गांव सिरस में वार्षिक मेला एवं रथयात्रा महोत्सव का हुआ आयोजन
वैर . समीपवर्ती गांव सिरस में स्थित श्वेतांबर जैन मंदिर मैं वार्षिक मेला एवं रथयात्रा महोत्सव का आयोजन हुआ, रथयात्रा बैंड बाजों के साथ से निकाली गई, बताया गया कि यह आयोजन महावीर भगवान की प्रतिमा जमीन से निकलने के उपलक्ष में प्रतिवर्ष आयोजित होता है, इस अवसर पर अष्ट प्रकार पूजा के उपरांत बैंड बाजों के साथ मंदिर परिसर से रथ यात्रा शुरू हुई जो गांव सिरस के प्रमुख मार्गों से होते हुए मंदिर प्रांगण में समाप्त हुई, मेले में महिलाओं एवं बच्चों ने जमकर खरीदारी की, रथयात्रा महोत्सव में हिंडोन, खेरली गंज महुआ, भरतपुर, अलवर एवं जयपुर, लक्ष्मणगढ़ आदि स्थानों से आये श्रद्धालुओं ने भाग लिया | स्थानीय श्रद्धालुओं ने भी महोत्सव में बढ़ चढ़कर भाग लिया |