Dark Mode
ज्ञान विहार में वार्षिकोत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

ज्ञान विहार में वार्षिकोत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

नवलगढ .  नवलगढ साइंस पार्क रोड़ पर स्थित ज्ञान विहार पी.जी. कॉलेज का वार्षिक उत्सव समारोहपूर्वक मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक जब्बर सिंह थे। विशिष्ट अतिथि भारतीय मजदूर संघ के दीनानाथ रूंथला व वरिष्ठ अधिवक्ता विद्याधर सिंह जाखड़ थे। समारोह की अध्यक्षता संस्था चेयरमैन और सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य जरासंध जाखड़ ने की। समारोह को मां सरस्वती वंदना के साथ पुलवामा शहीदों को याद करते हुए प्रारंभ किया गया।
अतिथियों का स्वागत और सम्मान संस्था की प्राचार्य शीलारानी, एमडी अरविन्द जाखड़, निदेशक अनिल जाखड़, विनोद जाखड़, रामचंद्र चाहर, प्रो जोगेन्द्र सैनी ने साफा व माला पहनाकर प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया।
राजस्थान शिक्षक संघ आजाद के प्रदेशाध्यक्ष व संस्था एमडी अरविन्द जाखड़ ने स्वागत भाषण दिया।
समारोह का सफल संचालन अर्थशास्त्र के प्रोफेसर प्रवीण कुमावत ने किया। 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जब्बर सिंह ने अपने उदबोधन में भारतीय संस्कृति व भारत देश के नाम को विश्व स्तर पर बढाने के लिए स्वच्छ वातावरण में भविष्य निर्माण करने पर बल दिया। संस्कारित शिक्षा से व्यक्ति का मजबूत व्यक्तित्व निर्माण होने का संदेश दिया। 
समारोह के विशिष्ट अतिथि दीनानाथ रूंथला ने युवाओं को मोबाइल से दूर रहकर संस्कारित शिक्षा लेने को कहा। उन्होंने बताया कि  समाज में परिवारों में प्रेम, सदभाव और सहयोग बढाना चाहिए जिससे जीवन में कोई कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े।
इस अवसर पर संस्था के स्टाफ सदस्यों के प्रबंधन से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
 
सांस्कृतिक कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र छात्राओं ने बढ चढकर भाग लेकर चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम में सिमरन, मुस्कान, समरीन, उर्मिला, नेहा, पंकज, हेमलता, ओमिका, सरस्वती, प्रीति, तमन्ना, कल्पना, अनिष, लक्ष्मी, प्रियंका, प्रिया, मनीषा, सरिता, निशा, संगीता, सरिता, मीना, सपना, अंजना, ज्योति, मोनिका, दीपिका, आशा,    इत्यादि विद्यार्थियों ने भाग लिया। 
स्नातक व स्नातकोत्तर कला व विज्ञान वर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त मलंक रिहान, भावना कंवर, कपिल कुमार, प्रशांत कुमार, स्वाति, करण सैनी, विकास कुमार, कविता शेखावत, सचिन, मनीषा सैनी, नितेश, खुशी जांगिड़, अभिषेक यादव, अंकित सैनी, भरत कुमार जांगिड़, रेणु कुमारी, शीतल सैनी, सरिता मील, शालिनी मीणा, अजीत खटकड़, मेघना, मनोज यादव, प्रियंका सैनी, रक्षा कुमारी को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। 
महाविद्यालय में संचालित एनएसएस व खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। 
महाविद्यालय स्टाफ प्रो कुशुमलता, प्रो सुनिता, प्रो नीतू खीचड़, प्रो लीलम, प्रो ज्योति कटारिया, प्रो किरण, प्रो शिवभगवान, प्रो जोगेंद्र सैनी, प्रो श्रीराम, प्रो विजय कुमार इत्यादि को उनके शानदार परीक्षा परिणाम देने पर प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
महाविद्यालय प्रबंधन में शानदार कार्य करने वाले रामचंद्र चाहर, इन्द्रराज सिंह खीचड़ को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। 
महाविद्यालय के सहायक कर्मचारी सुभाष डोटासरा व मनोहर को भी प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। 
समारोह में अनेक प्रतिष्ठित व्यक्ति, सम्मानित अभिभावक व मातृशक्ति उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में संस्था चेयरमैन जरासंध जाखड़ ने सभी आगन्तुक मेहमानों का धन्यवाद ज्ञापित कर समारोह का समापन किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!