Dark Mode
बालिका विद्यालय में हुआ वार्षिक उत्सव का आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमो की रही धूम 

बालिका विद्यालय में हुआ वार्षिक उत्सव का आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमो की रही धूम 

रियांबड़ी । शहर के पीएमश्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव एवं पूर्व विद्यार्थी सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को समारोहपूर्वक किया गया । इससे पूर्व सरस्वती वन्दना के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।कार्यक्रम को नागौर शहर जिलाध्यक्ष व रियांबड़ी प्रधान प्रतिनिधि मदनराम गोरा सहित रियांबड़ी सरपंच गिरधारी लाल माली, जिला उप प्रमुख शोभाराम, भामाशाह रामकिशोर लाहोटी , सीबीईओ प्रहलाद राम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया । कार्यक्रम में मेड़ता विधायक लक्ष्मण राम कलरु ने डिजिटल मीडिया के जरिए संबोधित किया । छात्राओं द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुतियां दी गई । पूर्व विद्यार्थियों को प्रस्शति पत्र देकर सम्मान किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शोभाराम जयपाल उप जिला प्रमुख नागौर, विशिष्टि अतिथि मदनलाल गौरा अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर प्रहलादराम तानाण सीबीईईओ रियांबडी, पृथ्वीसिंह अति०जिला परियोजना समन्वयक रमसा नागौर, प्रधानाचार्य प्रमिला देवी, गिरधारीराम माली सरपंच रियांबडी, रामकिशोर लाहोटी प्रमुख भामाशाह रियांबडी, कानाराम मारोठिया भामाशाह, रामेश्वर छाबा बीजेपी नेता, अशोक कुमार जूरिया सरपंच कलरू, महेन्द्र कडेला सरपंच रियां श्याम दास, माणक चंद पाराशर , बनवारी लाल खंडेलवाल, एवं स्थानीय विद्यालय का  स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य गोपालसिंह सहित घनश्याम चौहान द्वारा अतिथियों का आभार जताया। मंच संचालन में अध्यापक दीपक पाराशर ने समां बांधते हुए कार्यक्रम को परवान तक पहुंचाकर खूब दाद बटोरी । 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!