Dark Mode
राजकीय महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित 

राजकीय महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित 

नवलगढ .  नवलगढ के आर.आर. मोरारका राजकीय महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव, सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट का लोकार्पण कार्यक्रम
सीएम सलाहकार विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि
मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष किया दीप प्रज्ज्वलन 
छात्राओं ने पुष्पवर्षा कर विधायक डॉ. शर्मा का किया स्वागत
विधायक डॉ. शर्मा ने स्कूटी वितरण योजना के तहत छात्राओं को सौंपी स्कूटी की चाबी
विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा बोले, "नवलगढ़ सरकारी कॉलेज में हाईमास्क लाइट लगाई जाएगी"
"परीक्षा कोई भी हो, जो रेगूलर पढ़ता है वही अच्छे नंबर लाता है"
"इसी सत्र में परसरामपुरा में गर्ल्स कॉलेज शुरु होगी"
"विकास कार्यों में नवलगढ़ हमेशा ऊंचाईयों को छुएगा"
"खेलकूद गतिविधियों के लिए विधायक कोष से 3लाख रुपए मंजूर"
विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा ने बास्केटबॉल सिंथेटिक कोर्ट की लोकार्पण पट्टिका का किया अनावरण
साथ ही बाॅल को बास्केट में पाॅइंट कर किया सिंथेटिक कोर्ट का शुभारंभ
छात्रसंघ अध्यक्ष रिंकू नरड़िया समेत पदाधिकारी रहे उपस्थित
छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
प्राचार्य डॉ. श्रवण सैनी ने प्रस्तुत किया प्रतिवेदन
विद्यालय स्टाफ ने विधायक डाॅ. शर्मा का फूलमाला, साफा और प्रतीक चिन्ह भेंटकर‌ किया अभिनंदन
विधायक डॉ. शर्मा ने स्व. श्रीआर.आर. मोरारका की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
कार्यक्रम में प्रधान दिनेश सुंडा, एसडीओ सुमन सोनल, डीएसपी सतपाल सिंह, नवलगढ़ पालिकाध्यक्ष शोएब खत्री, उपाध्यक्ष कैलाश चोटिया, मुकुंदगढ़ चेयरमैन मनीष चौधरी, पालिका उपाध्यक्ष शहजाद चोबदार, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन बहादुर सिंह, विद्युत एक्सईएन हरिराम कालेर, पशुपालन उपनिदेशक डॉ. राजेश यादव, सीबीईओ अशोक शर्मा, पीएमओ डॉ. सुरेश भास्कर, पंसस सुभिता सीगड़, स्काउट संघ प्रधान मुरली चोपदार, संजय शर्मा, मनफूल पूनियां, पार्षद छीतरमल सैनी, पुनीत पारीक समेत अनेक गणमान्यजन व छात्र छात्राएं रहे मौजूद
व्याख्याता डॉ. नरेश बूरी ने किया कार्यक्रम का संचालन

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!