Dark Mode
उज्जैन से पैदल कावड़ लाकर भोलेनाथ का अभिषेक किया

उज्जैन से पैदल कावड़ लाकर भोलेनाथ का अभिषेक किया

नाहरगढ़. नाहरगढ़ कस्बे के एक नौजवान ने कस्बे से लगभग 300 किलोमीटर से अधिक दूर महाकाल की नगरी उज्जैन से शिप्रा नदी का पावन जल कावड़ में भर कर पैदल ही रवाना हुआ। नाहरगढ़ निवासी दीपक नागर पुत्र इंद्रराज नागर उज्जैन में स्तिथ शिप्रा नदी का पावन जल कावड़ में भर कर लाकर लाया मंगलवार देर शाम को दीपक ने जेतपुरा पहुंचकर रात्रि विश्राम किया। जहां बुधवार सुबह ही कस्बे के दर्जनों कावड़िए सहित परिवारजन डीजे के साथ कपिलधारा पहुंचे जहां से सभी कावड़िए दीपक के साथ कावड़ लेकर कस्बे में पहुंचे जहां कचहरी प्रांगण स्तिथ प्राचीन शिव मंदिर, गीगचा रोड़ स्तिथ प्राचीन शिव मंदिर व विद्युतेश्वर महादेव मंदिर पर अभिषेक किया। दीपक के इस धार्मिक कार्य और भक्तिभाव की हर किसी ने सराहना की। दीपक ने बताया की बारां के पास खेराली गांव से जाने वाले कावडियो के साथ उज्जैन पहुंचे जहां से 24 जुलाई को पैदल कावड़ लेकर रवाना हुए कुल 8 दिन बाद कस्बे से 8 किलोमीटर दूर पहुंच कर रात्रि विश्राम किया 9वें दिन कस्बे में पहुंच कर अभिषेक किया

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!