Dark Mode
सामूहिक दुष्कर्म व आत्महत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

सामूहिक दुष्कर्म व आत्महत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर। जिले के खेड़ापा थाना क्षेत्र में दो बहनों से हुए दुष्कर्म और आत्महत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पीडी नित्या ने बताया कि कस्बा बावड़ी में महिला द्वारा आत्महत्या करने के प्रकरण में तीसरे आरोपी बासनी खेड़ापा निवासी हनुमानराम पुत्र चेतनराम पूनिया को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं। इससे पहले दो अन्य आरोपी महिपाल पुत्र भंवराराम और गोपाल पुत्र हरीराम को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच में पता चला है कि पीडि़ता ने जब पानी की टंकी पर चढ़ी था और पुलिस प्रशासन व आमजन द्वारा समझाइश की जा रही थी। तब आरोपी हनुमानराम पीडि़ता को लगातार फोन के जरिये सम्पर्क में रहकर आत्महत्या करने के लिए दुष्प्रेरित कर रहा था। उक्त प्रकरण में अनुसंधान अधिकारी द्वारा करीब 15 संदिग्ध लोगो से आत्महत्या के संबंध में अनुसंधान किया गया है। बता दे कि गत 20 मार्च को एक महिला ने आत्महत्या की थी, जिसके बाद उसकी छोटी बहन ने गैंगरेप और ब्लैकमेल की शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कार्रवाई न होने पर छोटी बहन ने भी 15 मई को टंकी पर चढक़र जहर खाकर जान दे दी थी।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!