Dark Mode
नवलगढ़ पंचायत समिति का एक और नवाचार प्रधान सुण्डा

नवलगढ़ पंचायत समिति का एक और नवाचार प्रधान सुण्डा

नवलगढ,. नवलगढ पंचायत समिति सभागार में ग्राम पंचायतों गौशाला पशु आश्रय स्थल जन सहभागिता योजना के क्रियान्वित व जानकारी देने हेतु नवलगढ़ पंचायत समिति सभागार में प्रधान दिनेश सुण्डा की अध्यक्षता में बैंठक का आयोजन किया गया प्रधान सुण्डा ने बताया कि राज्य सरकार की नहीं योजन है इस में ग्राम पंचायत स्तर पर एक समिति बनाई जायेगी और उस में दस प्रतिशत राशि समिति जमा करवानी होगी और नब्बे प्रतिशत राज्य सरकार वहन करेगी एवं इस लिए आठ हजार वर्ग मीटर के लगभग जगह की आवश्यकता होगी जो बीस साल के लिए लिज पर भी ले सकते हैं इस योजना से आवारा गौवंश से आमजन को राहत मिलेगी आये दिन आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटना में भी लाभकारी होगी किसानों के लिए तो आवारा पशुओं से छुटकारा पाने में वरदान साबित हो सकती है और उन बेसहारा पशुओं को भी दर दर नहीं भटकना पड़ेगा इस लिए यह योजना बहुत ही महत्वपूर्ण है ताकि इस योजना में सम्पूर्ण ग्राम पंचायतें ज्यादा से ज्यादा आवेदन करें।इस अवसर पर पंचायत समिति विकास अधिकारी राकेश शर्मा सहायक निदेशक पशुपालन विभाग डॉ राजेश यादव एईएन राकेश मांजू कृषि अधिकारी सुभाष सिगड पंचायत समिति सदस्य बाबुलाल पंचायत समिति सदस्य सुभिता सिगड पंचायत समिति सदस्य सुभाष लांबा पंचायत समिति सदस्य रामनिवास सैनी कारी सरपंच सुमेर सरपंच प्रतिनिधि चेलासी सुभाष कैरू सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश कैरू नवलडी सरपंच प्रतिनिधि विद्याधर सिंह ढेवा की ढाणी सरपंच महेंद्र सैनी टोंक छिलरी सरपंच पूर्ण सिंह शेखावत सोटवारा सरपंच प्रतिनिधि राहुल अतिरिक्त विकास अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार सहायक विकास अधिकारी देवीदत्त शर्मा सहायक विकास अधिकारी राजेश सैनी सहायक विकास अधिकारी बंशीधर कालेर प्रगति प्रसार अधिकारी राधा-कृष्ण सुंडा एवं समस्त ग्राम विकास अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे
 
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!