Dark Mode
भाजपा का दूसरा नाम विकास है : सतीश पुनिया

भाजपा का दूसरा नाम विकास है : सतीश पुनिया

झुझुनू। विधानसभा उप चुनाव को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया ने केहरपुरा, किशोरपुरा, चनाना व झुझुनू में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भांबू की चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 10 महीने में भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश में बहुत से जन हितैषी विकास कार्य हुए है।भाजपा का दूसरा नाम ही विकास है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने मात्र 10 महीनों में संकल्प पत्र में किए वादों में से 50 प्रतिशत से अधिक विकास कार्य पूर्ण किए हैं।उन्होंने कहा कि झुझुनू की बड़ी समस्या पेयजल व सिंचाई का पानी है, जिसके समाधान के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हरियाणा सरकार के साथ एमओयू कर यमुना ज़ल समझौता किया अब जल्द ही झुझुनू ज़िले सहित शेखावटी को यमुना का पीने व सिंचाई का जल मिलेगा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में महिला,दलित, युवा, किसान कोई भी सुरक्षित नहीं रहा था।भाजपा की सरकार आते ही महिलाओं की सुरक्षा हेतु कड़े उपाय ,युवाओं के भविष्य को बिगाड़ने वाले पेपर लीक माफ़ियों को जेल तक पहुँचाने , दलितों की सुरक्षा एव उनके लिए रोज़गारों का सृजन, किसानों की उपज का सही मूल्य मिले व किसान समृद्ध हो, शहीदों को उचित सम्मान मिले इसके लिए अनवरत कार्य किया है।उन्होंने भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की व कहा कि ये चुनाव जम्मू कश्मीर में धारा 370 ख़त्म करने का विरोध करने वालों के ख़िलाफ़ है। भारत तेरे टुकड़े होंगे का नारा देने वालों के ख़िलाफ़ है। इनके अलावा प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत, राजस्थान के कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, सीकर के पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व ज़िलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, नगर मण्डल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा ने भी अपने विचार रखे। इनके अलावा मंच पर भाजपा ज़िलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी, राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पुनिया, विधायक धर्मपाल गुर्जर, चूरु विधायक हरलाल सहारण,पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, सुभाष पुनिया, रतन जलधारी, जे पी चंदेलिया, प्रदेश प्रवक्ता के के जानू, प्रधान बलवान सिह, जोधपुर से प्रधान चैनाराम, पूर्व प्रधान गिरधारीलाल खिचड़, कैलाश मेघवाल, बगड़ नगरपालिका उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, पूर्व चेयरमैन बगड़ नगरपालिका विक्रम सिह शेखावत, ज़िला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढुकिया, नगरपरिषद नेता प्रतिपक्ष बुधराम सैनी भी उपस्थित रहे। संचालन मूलचन्द झाझड़िया ने किया। बड़ी संख्या में शहर के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!