घोड़ीवारा कलां की अंशुल ने नीट में अॢजत की सफलता
मुकुंदगढ़। गांव घोड़ीवारा कलां के गंगाधर ख्यालिया की पौत्री और संजीव कुमार-सुभीता ख्यालिया की बेटी अंशुल ख्यालिया ने नीट यूजी -2025 में सफलता प्राप्त कर गांव को गौरवान्वित किया है। अंशुल ने ऑल इंडिया में 6900 वीं रैंक प्राप्त की है। उसकी मम्मी सुभीता देवी भी चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी हैं और गांव के ही उप स्वास्थ्य केंद्र पर एएनएम के पद पर कार्यरत है। अंशुल की सफलता पर परिजनों ने जश्न मनाया और ग्रामीणों ने बधाई दी।