Dark Mode
अंतरा ने दौड़ में जीता सिल्वर पदक

अंतरा ने दौड़ में जीता सिल्वर पदक

 
पीलीबंगा। जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सूरतगढ़ की छात्रा अंतरा राठौड़ पुत्री राजेंद्र सिंह ने अंडर 14 बालिका वर्ग 60 मीटर की दौड़ में सिल्वर पदक जीता है।श्रीगंगानगर में चल रही इस प्रतियोगिता में जिले भर की टीमों ने भाग लिया।अंतरा सूर्या चिल्ड्रन एकेडमी सूरतगढ़ में कक्षा 4 की छात्रा है ओर एवरग्रीन अकैडमी सूरतगढ़ में कोच गुरु प्रेम कुमार के निर्देशन में नियमित अभ्यास करती हैं।अंतरा के सूरतगढ़ पहुँचने पर खेल प्रेमियों व परिजनों ने स्वागत कर बधाई दी।शिक्षकों ने हौसला बढ़ाते हुए उत्साहवर्धन किया। उल्लेखनीय है कि आगामी 8 से 10 सितंबर को कोटा में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी अंतरा भाग लेगी।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!