जयसिंह विद्यालय में आंतकवाद विरोधी दिवस मनाया
खेतड़ी । रविवार को जयसिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आतंकवाद विरोधी दिवस प्रघानाचार्य जलेसिंह की अध्यक्षता में मनाया गया। एन.एस.एस प्रभारी अशोक कुमार द्वारा शिक्षकों, विद्यार्थियों को आतंकवाद उन्मूलन में योगदान की शपथ दिलवाई गई। इस अवसर पर रमाकान्त वर्मा, दीपेन्द्र ,सुलेखा खिंची ने सम्बोधित किया । कार्यक्रम का संचालन अजीत कसाना ने किया।