Dark Mode
अंत्योदय सेवक संस्थान मुंबई द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गाजू मे वस्त्र भेंट

अंत्योदय सेवक संस्थान मुंबई द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गाजू मे वस्त्र भेंट

कुचेरा. कुचेरा के निकटवर्ती ग्राम गाजू मे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अंत्योदय सेवक संस्थान मुंबई की तरफ से निशुल्क वस्त्र वितरण किए गए। अंत्योदय सेवक संस्थान द्वारा एक बॉक्स वस्त्रो का जरूरतमंदों को वितरण के लिए स्थानीय विद्यालय गाज़ू भिजवाया गया। स्टाफ सदस्यों ने वस्त्रो का वितरण जरूरतमंद विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को किया। विद्यार्थी वस्त्र पाकर खुश नजर आए। प्रधानाचार्य सत्तार खान कायमखानी द्वारा अंत्योदय सेवक संस्थान मुंबई का आभार जताया।
इस अवसर पर स्टाफ सदस्य सतीश राम मिर्धा,प्रहलाद राम, सुशील कुमार टेलर, विष्णु दयाल शर्मा ,आत्माराम टाक, विजयलक्ष्मी ,केसर गुर्जर, निर्मला शर्मा,दयाल राम ,राम किशोर भाकर ,रामकुमार मुंडेल, अमित कुमार,श्रीपाल छरंग,इदरीश खान , रामेश्वर लामरोड़ आदि उपस्थित रहे।
विदित रहे कि अंत्योदय सेवक संस्थान मुंबई द्वारा शिक्षा के लिए विद्यालयों में खिलौना बैंक वस्त्र वितरण और कंप्यूटर स्मार्ट टीवी आदि प्रदान किए जाते हैं और जीव दया के तहत वस्त्र बैंक सर्दी अभियान रोटी कपड़ा की व्यवस्था की जाती है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!