एपीजे अब्दुल कलाम व्यक्तित्व विकास की ब्लाॅक स्तरीय प्र प्रतियोगिता सम्पन्न
सिरोही. एपीजे अब्दुल कलाम व्यक्तित्व विकास योजना अन्तर्गत पांच प्रकार की गतिविधियों की ब्लाॅक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन राउमावि विशिष्ट पूर्व (बाल मन्दिर) विद्यालय सिरोही में आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य इन्द्रा चैहान ने की एवं पुरस्कार वितरण विशिष्ट अतिथि मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी हीरालाल माली के द्वारा किया गया। वाद विवाद प्रतियोगिता (हिन्दी) जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान राजपालसिंह सिन्दरथ, द्वितीय स्थान तनीषा माली बालिका स्कूल, वाद विवाद प्रतियोगिता (हिन्दी) सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान आकाश कुमार नवीन भवन, द्वितीय स्थान विकास कुमार गवारिया जावाल, वाद विवाद प्रतियोगिता (अंग्रेजी) जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान चेतना कुमारी पाडीव, द्वितीय स्थान शिव प्रजापत पाडीव, वाद विवाद प्रतियोगिता (अंग्रेजी) सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान साक्षी कुंवर सिन्दरथ, द्वितीय स्थान मानवी बालिका स्कूल सिरोही, निबन्ध प्रतियोगिता (हिन्दी) जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान सुमन कुंवर बाल मन्दिर स्कूल, द्वितीय स्थान मेरिया मेघवाल बस्ती स्कूल कालन्द्री, निबन्ध प्रतियोगिता (अंग्रेजी) सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान तनीषा बालिका विद्यालय कालन्द्री, द्वितीय स्थान वैदेही शर्मा महात्मा गांधी स्कूल सिरोही, देशभक्ति एकल गान प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान कु. शीतल रामपुरा, द्वितीय स्थान काजल बालिका स्कूल जावाल, देषभक्ति एकल गान सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान मनिषा माली, महात्मा गांधी विद्यालय सिरोही और द्वितीय स्थान हार्दिक वैष्णव जावाल ने प्राप्त किया। देशभक्ति गान प्रतियोगिता के आयोजन में महात्मा गांधी विद्यालय की बहु भाषा विज्ञ प्रतिभाशाली छात्रा दिशा माली ने भी अपनी प्रस्तुतियों दी व संभागी छात्र-छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस अवसर पर दिलीप शर्मा, कृश खण्डेलवाल व वरूण पुरोहित एवं समस्त प्रतियोगिताओं के सफल संचालन में पदमा सुमन, पुष्पा सिन्दल, नीतू राठौड, प्रतिमा राठौड, वीणा परमार, नीतू सिन्दल, सविता शर्मा, सुरेश कुमार माली, विमला कुमारी, भाग्यश्री चारण, अनुपमा राठौड, आदि का विशेष सहयोग रहा।