मुख्यमंत्री व चयन बोर्ड के चेयरमेन से लगाई गुहार
लक्ष्मणगढ़ । भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की समिति के पूर्व सदस्य बॉक्सर जुबेर खान ने मुख्यमंत्री व राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के चेयरमेन हरिप्रसाद शर्मा से पीटीआई भर्ती 2022 में कुटरचित तरीके से शारीरिक शिक्षा डिग्री हासिल करने वाले अभ्यर्थियों के मामले में अग्रिम कार्यवाही की मांग की है। केंद्रीय खेल मंत्रालय की समिति के पूर्व सदस्य बॉक्सर जुबेर खान ने बताया कि राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर खंडपीठ द्वारा 19 अप्रैल 2023 को विवादित प्रश्नों के सन्दर्भ में एक्सपर्ट कमेटी द्वारा प्रश्नों की जांच के उपरांत परिणाम जारी करने के आदेश दिए गए थे। चयनित अभ्यर्थियों में कूटरचित तरीके से शारीरिक शिक्षा डिग्री हासिल करने वाले अभ्यर्थी भी शामिल हैं, जो जल्द से जल्द बिना जांच के नियुक्ति पाने के चक्कर में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड पर दबाव बनाकर अंतिम सूची जारी कराने के प्रयास में लगे हुए हैं। इस प्रकार के अभ्यर्थियों द्वारा चयन बोर्ड पर दबाव बनाने के चक्कर में आंदोलन किए जाने की संभावना है। जिससे राजकीय संपत्ति सहित अन्य किसी भी प्रकार की हानि होने की भी संभावना है। इसलिए राज्य सरकार व प्रशासन अलर्ट रहे। ताकि किसी प्रकार की क्षति ना हो।
याचिकाकर्ता बॉक्सर जुबेर खान, दीपक गामोट व विमलेश कुमार का कहना है कि राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश अनुसार कमेटी गठन के पश्चात विवादित प्रश्नों की जांच कराकर चयन बोर्ड को जल्द से जल्द परिणाम जारी कर देना चाहिए।