Dark Mode
विश्वकर्मा कामकार कल्याण योजना में सहायता राशि हेतु आवेदन शुरू

विश्वकर्मा कामकार कल्याण योजना में सहायता राशि हेतु आवेदन शुरू

फलौदी. राज्य सरकार द्वारा महिला , कामगार हस्तशिल्प, दस्तकार एवं घूमंतू वर्ग के लिए "विश्वकर्मा कामगार कल्याण योजना" जुलाई 2023 में प्रारंभ योजना के अंतर्गत विभिन्न वर्गों के साथ-साथ विकास आयुक्त हस्तशिल्प (भारत सरकार) द्वारा पहचान पत्र धारक हस्तशिल्पियों को स्वयं का रोजगार प्रारंभ करने हेतु आधुनिक आवश्यक किट ,आधुनिक उपकरण क्रय के लिए पांच हजार रूपये तक की सहायता के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र की महाप्रबंधक श्रीमती अंजुला आसदेव ने बताया कि योजना के प्रावधानों के अनुसार पात्र दस्तकारों को जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र में निर्धारित प्रपत्र को एसएसओ पर विश्वकर्मा कामगार कल्याण योजना के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा । सरकार द्वारा जारी मान्य कार्ड , बैंक खाता एवं स्वयं की कार्य करते हुए फोटो अपलोड की जायेगी। योजना के अंतर्गत जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र द्वारा पात्रता की जांच उपरांत पात्र आवेदक द्वारा टूलकिट क्रय कर बिल पोर्टल पर अपलोड किया जायेगा। इसकी मूल प्रति आवेदक द्वारा पुनर्भरण से पूर्व संबंधित जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र में प्रस्तुत करनी होगी। इसके उपरांत विभाग द्वारा स्वीकृति जारी कर 5000 रु तक की राशि पात्र शिल्पी के बैंक खाते में पुनर्भरण कर दी जायेगी। अधिक जानकारी के लिए जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र में संपर्क कर सकते हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!