कम्प्यूटर टंकण परीक्षा हेतु आवेदन प्रारम्भ
धौलपुर। जिले में विभिन्न विभागों में मृतक आश्रित अनुकम्पा नियुक्ति नियमों के तहत नियुक्त ऐसे कनिष्ठ सहायक जिनकी नियुक्ति को अभी 3 वर्ष पूर्ण नहीं हुए हैं वे कम्प्यूटर टंकण परीक्षा हेतु 20 मार्च तक अपने आवेदन पत्र अपने कार्यालय अध्यक्ष द्वारा प्रमाणित करवाकर 500 रुपये परीक्षा शुल्क का डी.डी या चैक जिला कलक्टर कार्यालय में जमा करा सकते हैं। आवेदन पत्र जिला कलक्टर कार्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।