महिला वार्डन के पद आवेदन 15 अप्रेल तक
कोटा । जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा आरके पुरम स्थित गर्ल्स कोचिंग छात्रावास में पूर्णतः पारिश्रमिक वेतन 20 हजार रूपए प्रतिमाह के आधार पर महिला वार्डन के पद पर एक वर्ष की नियुक्ति के लिए 15 अप्रेल तक आवेदन आमंत्रित किए हैं।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सेनि. कर्नल एसके पंजाबी ने बताया कि महिला वार्डन के पद के लिए शहीद सैनिक या पूर्व सैन्य अधिकारी की पत्नी जो स्नातक हो एवं जिसकी आयु न्यूनतम 30 वर्ष एवं अधिकतम 50 वर्ष से अधिक नहीं हो और 24 घंटे छात्रावास में ही निवास कर सकती हो, वो आवेदन कर सकती है। उन्होंने बताया कि आवेदनकर्ता अपना प्रार्थना पत्र सादा कागज पर मय संबंधित दस्तावेजों साथ जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में 15 अप्रेल तक प्रस्तुत कर सकती है।