अम्बेडकर डीवीटी वाउचर योजना में आवेदन 31 अगस्त तक
धौलपुर । अम्बेडकर डीबीटी योजनान्तर्गत राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययरत अल्पसंख्यक समुदाय छात्रों के लिये आवेदन की तिथि 31 अगस्त तक की गयी है। जिला मुख्यालय पर संचालित समस्त स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के राजकीय महाविद्यालयों के केवल शैक्षणिक पाठ्यक्रम कला, विज्ञान व वाणिज्य संकाय में अध्ययनरत अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रा (केवल बालक), जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 2.5 लाख रूपये तक हो और जो घर से दूर रहकर अन्य स्थान पर कमरा किराये पर लेकर (पेइंग गेस्ट के रूप में) अध्ययन करते हैं, उनके लिये आवास, भोजन एवं बिजली पानी सुविधाओं के पुर्नभरण राशि के रूप में अम्बेडकर डीवीटी वाउचर योजनान्तर्गत 7 हजार रूपये प्रतिमाह (प्रतिवर्ष अधिकतम 10 माह के लिये) दी जायेगी। ई मित्रा व एस.एस ओ आई.डी. के माध्यम से पोर्टल पर जनाधार के माध्यम से एसएसओ डॉट राजस्थान डॉट इन एवं एसआईएमएस डॉट राजस्थान डॉट जीओवी डॉट इन पर आवेदन कर सकेंगे।