यूडीएल समावेशी शिक्षा प्रशिक्षण के समय दी गई एप्लीकेशन की जानकारी
धौलपुर । पीरामल फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा ग्रामीण उदम शाला प्रशिक्षण केंद्र बिजौली बाड़ी में गुरूवार को आरएससीईआरटी उदयपुर के तत्वाधान मैं समग्र शिक्षा के अंतर्गत डाइट धौलपुर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय यूडीएल समावेशी शिक्षा प्रशिक्षण के दौरान नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम में सहयोगी संस्था पीरामल फाउंडेशन टीम के सदस्यों द्वारा शिक्षकों के समक्ष गूगल एवं पीरामल फाउंडेशन के जरिए चलाए जा रहे गूगल रीड अलोन एप्लीकेशन का आमुखीकरण किया गया जिसमें बुनियादी शिक्षा अभियान के तहत बच्चों के सीखने में सुधार को लेकर जानकारी दी गई। वर्तमान में बढ़ते हुए तकनीकी शिक्षा के युग में बच्चों के भाषा सीखने के लिए कई नवीन प्रकार के ऐप डिवाइस तथा संसाधन की प्रयुक्ति हुई है जैसा कि विश्लेषण द्वारा ज्ञात है कि बच्चे भाषा सीखते समय अपने श्रवण नेत्रा एवं मुख्य का उपयोग अत्यधिक करते हैं गूगल के द्वारा बच्चों के भाषा शैली को रोचक बनाने के लिए रीड अलोन ऐप बनाया गया जिसमें कई तरह के भाषा के साथ किताबें दी गई हैं जिसमें बच्चा खेल खेल के माध्यम से पढ़ना सीख सकता है। शिक्षा प्रशिक्षण के दौरान सभी शिक्षकों के समक्ष जिला में खंड स्तर में बच्चों के लिए उपयोगी व आज के युग के अनुरूप बताते हुए साझा किया गया पीरामल फाउंडेशन टीम द्वारा इससे शिक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान सभी शिक्षकों को डाउनलोड कराया गया ताकि सभी बच्चों तक इसका लाभ पहुंचाया जा सके। यह ऐप बच्चों के व्यक्तिगत सीखने पर ध्यान केंद्रित करता है और बच्चों को सीखने के लिए प्रेरित करता है इस अवसर पर शिक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला में पिरामल फाउंडेशन टीम सदस्य कार्यक्रम समन्वयक संतोष उपाध्याय जी गांधी फेलो शिवानी सैनी ,निकिता ,अभिनय कुमार, शेख नाजिर ,एवं 78 शिक्षक गण उपस्थित रहे। और समग्र शिक्षा के अंतर्गत डाइट की और से नवलजी मास्टर ट्रेनर के रूप में राजेंद्र जी और अंकुश कुमारी जी उपस्थित थे।