Dark Mode
हथकरघा बुनकरों को नकद पुरूस्कार दिए जाने के लिए आवेदन आमंत्रित

हथकरघा बुनकरों को नकद पुरूस्कार दिए जाने के लिए आवेदन आमंत्रित

कोटा । जिला स्तरीय पुरूस्कार के लिए जिले की सीमा में कार्यरत् हथकरघा बुनकरों को नकद पुरूस्कार दिए जाने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिनके चयन के लिए हथकरघा बुनकर सहकारी समितियों का उनके गत् तीन वर्षों का कार्य, लाभ अर्जन, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय मेलों में उनकी सहभागिता, विभागीय येाजनाओं में सक्रिय भूमिका व अन्य विशिष्ट योजना के आधार पर किया जाएगा।
महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र राजीव गर्ग ने बताया कि बुनकरों का चयन जिला कलक्टर की अध्यक्षता वाली समिति द्वारा किया जाएगा तथा इसके लिए वे बुनकर पात्र हैं जो हथकरघा पर बुनाई कार्य पिछले तीन वर्षों से कर रहे हैं तथा जिन्हें गत् तीन वर्षों से इस पुरूस्कार के लिए चयनित नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि बुनकरों को प्रथम पुरूस्कार 5 हजार 100 रूपये, द्वितीय 3 हजार 100 रूपये, तृतीय 2 हजार 100 रूपये एवं सांत्वना पुरूस्कार एक हजार 100 रूपये नगद दिया जाएगा। पुरूस्कार के लिए इच्छुक बुनकर निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र जिला उद्योग केन्द्र कार्यालय में 30 मई तक प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन फॉर्म जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र डीसीएम रोड़ से कार्यालय समय में प्राप्त किया जा सकता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!