Dark Mode
उपभोक्ता संरक्षण युवा पुरस्कार के लिए आवेदन 15 सितंबर तक आमंत्रित

उपभोक्ता संरक्षण युवा पुरस्कार के लिए आवेदन 15 सितंबर तक आमंत्रित

बालोतरा। उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले युवाओं, महिलाओं एवं अन्य व्यक्तियों को उपभोक्ता संरक्षण के लिए युवा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए 15 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए है।
जिला रसद अधिकारी कंवराराम ने बताया कि उपभोक्ता संरक्षण युवा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र योजना के तहत राज्य स्तर पर तीन पुरस्कार दिए जाएंगे। इसमें क्रमशः 15 हजार, 10 हजार एवं 5 हजार रूपए की राशि के साथ प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इसके अलावा राज्य स्तर पर तीन एवं जिला स्तर पर एक व्यक्ति को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। उन्होने बताया कि उपभोक्ता संरक्षण के लिए उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 20 से 40 वर्ष की आयु वर्ग के समस्त युवक-युवतियां राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए पात्र हैं। उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले व्यक्ति प्रशस्ति पत्र के लिए पात्र है। उन्होने बताया कि आवेदन पत्र जिला रसद अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर 15 सितंबर तक जमा करवाए जा सकते है। जिला कलक्टर की अध्यक्षता में कमेटी प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर उपयुक्त व्यक्ति की अभिशंषा उपभोक्ता मामले विभाग को भिजवाएगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!