राजकीय अल्पसंख्यक बालक आवासीय विद्यालय हेतु आवेदन आमंत्रित
जोधपुर। जिला मुख्यालय जोधपुर एवं जेतड़ासर में संचालित राजकीय अल्पसंख्यक बालक आवासीय विद्यालयों में विद्या संबल योजना के तहत कक्षा 6 से 8 तक के अध्ययनरत छात्रों के लिए विषयवार गेस्ट फैकल्टी हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अल्पसंख्यक मामलात विभाग जोधपुर की कार्यक्रम अधिकारी प्रेरणा कच्छवाहा ने बताया कि राजकीय अल्पसंख्यक बालक आवासीय विद्यालय जोधपुर में हिन्दी, गणित एवं विज्ञान विषयों के लिए तथा जेतड़ासर विद्यालय में हिन्दी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी एवं उर्दू विषयों हेतु निजी योग्य अभ्यर्थियों एवं सेवानिवृत्त अध्यापकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रेरणा कच्छवाहा ने जानकारी दी कि इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 20 जून, 2025 को सायं 3 बजे तक अपना आवेदन पत्र संबंधित कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रत्येक रिक्त पद के विरुद्ध यथासंभव तीन अभ्यर्थियों का पैनल तैयार किया जाएगा।कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि गेस्ट फैकल्टी चयन की प्रक्रिया पूर्णत: न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता (माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, स्नातक, बीएड एवं रीट उत्तीर्ण - जिसकी वैधता समाप्त न हुई हो) एवं शैक्षणिक परीक्षाओं में प्राप्त अंकों के आधार पर की जाएगी।