Dark Mode
हाथकरघा बुनकर पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

हाथकरघा बुनकर पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

झालावाड़। राज्य के हाथकरघा बुनकरों को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से हर वर्ष की भांति राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी बुनकरों को नगद पुरस्कार देने का प्रावधान किया गया है।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक अमृतलाल मीणा ने बताया कि जिला स्तरीय पुरस्कार हेतु जिले की सीमा में कार्यरत हाथकरघा पर बुनाई कार्य करने वाले बुनकर जो पिछले 3 वर्षों से कार्य कर रहे हैं तथा जिन्हें गत तीन वर्षों से इस पुरस्कार के लिए चयनित नहीं किया गया है वे पात्र हाथकरघा बुनकर अपना आवेदन पत्र 30 सितम्बर 2024 तक जिला उद्योग केन्द्र एवं वाणिज्य केन्द्र झालावाड़ में जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र उक्त कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!