राजकीय छात्रावासों में गैस्ट फैकल्टी हेतु 31 जुलाई तक करें आवेदन
जयपुर। कार्यालय संयुक्त निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जयपुर द्वारा विद्या संबल योजना के अंतर्गत सत्र 2026-27 के लिए राजकीय बालिका छात्रावास गांधीनगर तथा राजकीय बालक छात्रावास बगरू, आमेर, जगतपुरा ,प्रताप नगर,गोनेर एवं झालाना डूंगरी जयपुर में अध्ययनरत कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए गैस्ट फैकल्टी (अस्थायी) हेतु ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।यह आवेदन विशेष रूप से गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी विषयों के अध्यापन के लिए आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र दिनांक 31 जुलाई 2026 तक संबंधित ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक शर्तों की विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट https://sje.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। संयुक्त निदेशक बी.पी.चन्देल ने बताया कि योग्य एवं अनुभवी अभ्यर्थियों की सेवाएं विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ली जाएंगी। उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से समय सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है।