राठौड़ युवा बोर्ड के ब्लॉक समन्वयक नियुक्त
अजमेर। राजस्थान युवा बोर्ड युवा मामले एवं खेल विभाग के अध्यक्ष ( राज्यमंत्री) सीताराम लाम्बा ने युवा बोर्ड द्वारा आयोजित होने राजस्थान युवा महोत्सव के लिए एडवोकेट ब्रजेन्द्र राठौड़ को अजमेर जिले के अजमेर ग्रामीण, सरवाड़, पीसांगन व मसूदा ब्लॉक का समन्वयक नियुक्त किया है। अध्यक्ष सीताराम मामा ने इस संबंध में जिला कलेक्टर अजमेर को पत्र प्रेषित किया है। राजस्थान युवा बोर्ड द्वारा मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओं के समयबद्ध एवं प्रभावी सफल क्रियान्वयन के लिए राजस्थान युवा बोर्ड द्वारा आयोजित राजस्थान युवा महोत्सव के लिए ब्रजेन्द्र राठौड़ को अजमेर जिले की विधानसभा क्षेत्र अजमेर ग्रामीण, सरवाड़, पीसांगन व मसूदा ब्लॉक का समन्वयक नियुक्त किया जाता है। राठौड़ नियुक्ति पर कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व अधिवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया और शुभकामनाएं दी।