Dark Mode
विप्र फाउंडेशन जयपुर ग्रेटर में 24 पदाधिकारियों की नियुक्ति

विप्र फाउंडेशन जयपुर ग्रेटर में 24 पदाधिकारियों की नियुक्ति

जयपुर| प्र फाउंडेशन जयपुर जिला ग्रेटर अध्यक्ष मनोज पांडे ने संगठन में 24 पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। इनमें 5 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 6 उपाध्यक्ष, 9 सचिव और 4 वार्ड स्तरीय पदों पर नियुक्ति दी है। संगठन मंत्री सुशील शर्मा पीरनगर ने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र कुमार शर्मा, मनोज शर्मा कुंभज, शशिकांत शर्मा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा और निर्देश दत्तात्रेय को नियुक्त किया है। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर चेतन ओझा, अनिल शर्मा, रवि कुमार शर्मा, प्रवीण कुमार लवानिया, मनोज कुमार शर्मा और गोविंद पचौरी को नियुक्ति प्रदान की है। यतेंद्र कुमार शर्मा, सत्येंद्र शर्मा ,अंकित कुमार त्रिवेदी, विपुल शर्मा, विकास कुमार त्रिवेदी, आनंद पांडे, विष्णु शर्मा, प्रतीक जोशी और मनीष शर्मा को सचिव बनाया गया है। अशोक कुमार शर्मा को वार्ड 64, अमित कुमार शर्मा को वार्ड 67, महेश कुमार शर्मा को वार्ड 118 का अध्यक्ष एवं जयदेव शर्मा को वार्ड नंबर 106 का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!