कार्यकाल को सराहते हुए पिड़ावा एस डीएम अभिषेक चारण को दी विदाई
झालावाड़. झालावाड़ जिले के पिड़ावा उपखण्ड कार्यालय से स्थानांतरण होने के बाद एसडीएम अभिषेक चारण के विदाई समारोह का आयोजन गुरुवार रात्रि को सुनेल तहसील सभागार में हुआ। अधिकारियों ने एसडीएम अभिषेक चारण के सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें एवं मंच पर उपस्थित उनकी माताजी को भी उपहार भेंटकर विदाई दी।
सुनेल तहसील दार राहुल ने सेवाकाल के दौरान एस डीएम द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि एसडीएम अभिषेक चारण ने अपने कार्यकाल में तमाम चुनौतियों का डटकर मुकाबला किया। सुनेल वासियों को पिपलाद बांध से प्राप्त हो रहा अशुध्द पेय जल आंदोलन,हेमड़ा ग्रामीणों के द्वारा नहर नहीं तो वोट नहीं, अरनिया ग्रामीणों सड़क नहीं तो वोट नहीं समेत सभी आंदोलन में ग्रामीणों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए कार्य किया, यही नहीं विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर तमाम सभी शिविरों को उनके नेतृत्व में सकुशल संपन्न कराया गया। इनकी सबसे बड़ी खासियत यह रही हैँ कि ऑफिस हो , जनसुनवाई हो, शिविर हो उनमें गरीब फरीवादी निराश नहीं लौटे. इसलिए यह हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।सीआई रमेश चंद मीणा ने यह भी कहा कि एस डीएम रहते हुए उनसे काफी कुछ सीखने को मिला।
एस डीएम अभिषेक चरण ने कहा कि हमने सभी विभाग आपसी समन्वय से ब्लॉक की बेहतरी के लिए काम किया.प्रशासन का काम लोगों की मदद करना है जिससे उनका विश्वास प्रशासन पर बढ़े। पिड़ावा ब्लॉक प्रशासन एक टीम है, जिसकी पहचान पारदर्शी कार्यशैली, लोगों के प्रति बेहतर व्यवहार और जनसेवा होनी चाहिए.कार्यकाल के दौरान जिस तरह सभी का सहयोग मिला, वह हमेशा याद रहेगा। उन्होंने कहां कि जैसा हम अपने परिवार के साथ व्यवहार करते है वैसा ही अपने पेशा में करें.समारोह में मौजूद सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने एस डीएम को उपहार भेंटकर विदाई दी। इस अवसर पर तहसीलदार राहुल, तहसीलदार गणेश शर्मा, सीआई रमेश चंद मीणा , नायब तहसील दार झाला, नायब तहसील दार रामचंद्र गुर्जर, कांग्रेस ईश्वर सिंह खारपा,एईएन ऋषिकेश मीणा,एईएन संतोष बैरवा,एईएन जितेंद्र कुमार, जेईएन कृष्णकांत शर्मा,जेईएन राय सिंह गुर्जर, रीडर राजेन्द्र सिंह,हरिसिंह, संजय जैन मंच संचालन ओजस्वी वाणी में कवि अनिल उपहार द्वारा किया गया. यह भी थे उपस्थित:-कानूगो नवल किशोर, रियाज भाई, खेमराज सिंह,पटवारी सुशिल कुमार,पवन मीणा, पवन मेहर,महेंद्र सिंह चंद्रावत रविंद्र, मुकेश मीणा,प्रेम शंकर मीणा समेत सैकड़ों की तादाद में अधिकारी कानूनगो पटवारी मौजूद रहें.