Dark Mode
आरटीयू में अप्रेंटिसशिप अवेयरनेस कार्यशाला का आयोजन

आरटीयू में अप्रेंटिसशिप अवेयरनेस कार्यशाला का आयोजन

कोटा । कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता निदेशालय जयपुर राजस्थान और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कोटा द्वारा शुक्रवार को राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के सिविल इंजी. विभाग के तुषार मित्तल हॉल में अप्रेटिसंशिप अवेयरनेस कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कुलपति आरटीयू प्रो. एसके सिंह, विशिष्ठ अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य लघु उद्योग भारती गोविन्द राम मित्तल तथा मित्तल एन्टरप्राईजेज के मालिक तथा सम्माननीय अतिथि के रूप में अध्यक्ष एसएसआई नितिन अग्रवाल सहित विश्वविद्यालय के फैकल्टी मेम्बर व उद्योग जगत के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
क्षेत्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता निदेशालय के अनूप सिंह परिहार एवं अन्य अतिथियों ने संबोधित किया। व्यावसायिक अनुदेशक महेन्द्र कुमार सैनी द्वारा सभी उद्यमियों को अप्रेंटिशिप एक्ट, नियम, गाइड लाइन अप्रेटिशिप ट्रेनिंग योजना एवं नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम तथा अप्रेंटिसशिप पोर्टल के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!