Dark Mode
वैदिक संस्कार एवं शिक्षा बोर्ड के गठन को मंजूरी

वैदिक संस्कार एवं शिक्षा बोर्ड के गठन को मंजूरी

जयपुर। राजस्थान सरकार ने आज प्रदेश में वैदिक संस्कार एवं शिक्षा बोर्ड के गठन को मंजूरी दे दी है। प्रोफेसर गणेशी लाल संयुक्त शासन सचिव संस्कृत शिक्षा कैलाश चंद यादव द्वारा जारी आदेशानुसार प्रोफेसर गणेशी लाल सुथार को बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। बोर्ड में प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, डॉ कैलाश चतुर्वेदी,प्रोफेसर नरपत सिंह राठौर, नरेश चंद शर्मा, भवानी शंकर शर्मा,प्रोफेसर हरेश्वर छिपा सहित कुल छह सदस्य बनाए गए है।बोर्ड राज्य सरकार द्वारा संभाग स्तर पर नवस्थापित किए जा रहे आदर्श वेद विद्यालय तथा तीन वैदिक गुरुकुल सहित राज्य में संचालित सभी वेद विद्यालयों और वेद पाठशालाओं का संचालन करेगा। एवं उनके पाठ्यक्रम तथा परीक्षा प्रणाली का संचालन करेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!