अभिरुचि शिविर सम्पन्न
उदयपुर । राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय उदयपुर के तत्वावधान में आयोजित ग्रीष्मकालीन कौशल विकास अभिरुचि शिविर का समापन रविवार को हुआ। सीओ गाइड विजयलक्ष्मी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी विवेक कटारा, देवेंद्र शक्तावत, प्रतिमा सांभर ने अभिरुचि शिविर में तैयार किये गये उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया व प्रशिक्षण व प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। कलक्टर ने इस सफल आयोजन के लिए पूरी टीम को बधाई दी व यहां प्राप्त ज्ञान का सदुपयोग करते हुए समाजसेवा का आह्वान किया। विवेक कटारा ने कहा अपनी प्रतिभा को मूर्त रूप देने के लिए बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए स्काउट गाइड बहुत अच्छा कार्य कर रही है। देवेंद्र शक्तावत ने इस प्रकार के आयोजनों को लगातार आयोजित करने की बात कही। प्रतिमा सामर ने भी विचार रखे। संचालन अदिति शर्मा और उमेश माली ने किया व आभार देवीलाल रावत ने जताया। शिविर में दक्ष प्रशिक्षक प्रीति किरण सोनी, खुशी माधवानी, ललित शर्मा, महेश गंधर्व, मनीषा दीक्षित, हरिशंकर पालीवाल एवं रेंजर्स ने अपनी सेवाएं प्रदान की।