Dark Mode
अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के किया क्वालिफाई

अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के किया क्वालिफाई

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी कनाडा, यूनाइटेड स्टेट और मैक्सिको को मिली है। पिछली बार फीफा वर्ल्ड कप 2022 का खिताब अर्जेंटीना ने जीता था और तब इस टाइटल को दिलाने में लियोनल मेसी का अहम रोल रहा था। उन्होंने तब कुल 7 गोल किए और अर्जेंटीना के लिए सबसे बड़े हीरो साबित हुए थे। वह अभी तक पांच फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा ले चुके हैं और अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या वह आगामी फीफा वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं। उनकी उम्र अभी 27 साल है और अगले साल तक वह 38 साल के हो जाएंगे। अर्जेंटीना ये साबित कर रहा है। अगर स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी किसी भी कारण से 2026 वर्ल्ड कप में नहीं खेलने का फैसला करते हैं तो भी वह जीत सकता है।

अर्जेंटीना ने अगले साल होने वाले फुटबॉल वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की कर ली है। अर्जेंटीना के कोच लियोनल स्कोलोनी ने कहा कि हम देखेंगे कि क्या होता है, अभी बहुत समय है। हमें एक बार में एक मैच पर ध्यान देना चाहिए, नहीं तो हम पूरे साल एक हीबात के बारे में बोलते रहेंगे। हमें उसे अकेला छोड़ देना चाहिए, हम देखेंगे। वह जब चाहे तब फैसला करेगा। वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने के कुछ घंटों बाद अर्जेंटीना ने ब्राजील को वर्ल्ड कप क्वालीफाइंग में अब तक की सबसे बुरी 1-4 से शिकस्त दी। अर्जेंटीना नेकुछ दिन पहले उरुग्वे को 1-0 से हराया था। इन दोनों ही मैच में लियोनल मेसी नहीं खेले थे। आठ बार के बेलोन डिओर विजेता मेसी जांघ की मांसपेशियों में चोट के कारण बाहर हो गए थे।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!