कल्पद्रुम महामंडल विधान में समर्पित किए अर्घ्य
मदनगंज किशनगढ़। सिटी रोड स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में अषटानिका महापर्व के अंतर्गत नव दिवसीय कल्पद्रुम महामंडल विधान का आयोजन हो रहा है। प्रात: श्रीजी के अभिषेक एवं शांतिधारा के पश्चात विधान के सौधर्म इंद्र बनने का सोभाग्य इंदर चंद, संतोष देवी, धर्म चंद, अशोक कुमार पाटनी परिवार को प्राप्त हुआ। विधान पर 249 अरघ समर्पित किए।शांतिधारा के पश्चात विधान की पूजा की गई। जिसमे कमल सेठी व रेखा जांझरी अंतिमा जांझरी नीतू गगंवाल ने संगीत में तारतम्यता के साथ पूजन संपन्न कराई। विधान के निर्देशक पंडित रोहित शास्त्री ने बताया कि समवशरण पूजा होने लग गए क्या दिव्य ध्वनि मंडित तीर्थंकर पूजा गणधर पूजा चौसठ ऋद्धि धारक त्रषिशवरो की पूजा एवं सर्वसाधु पूजा की गयी। आज अषटानिका पंचम दिन समवशरण पूजा मे धर्म चक्र आदि की पूजा की गई। जिसमें अरघ के साथ धवजाएं भी समर्पित की गई। इस अवसर पर कवर लाल पाटनी, अशोक कुमार पाटनी, पंचायत अध्यक्ष प्रकाश चंद गगंवाल, सुमेर पाटोदी, इंदर चंद पाटनी, ज्ञानचंद पाटनी, निर्मल छाबडा, पंकज पहाडियां, महावीर प्रसाद गगंवाल, रिंकु जैन, रतन दगड़ा, सुमेर पाटोदी, बादल दगडा, कैलाश चंद काला, नरेश दगड़ा, जितेंद्र पाटनी, संजय जांझरी, जयकुमार पाटनी, नरेन्द्र कासलीवाल, पवन काला, अंतिमा जांझरी, नरेन्द्र लुहाडिया, लाडदेवी पाटनी, गुणमाला छाबड़ा, नवरतन दगडा, संतोष पाटनी एवं अन्य कई श्रावक श्राविकाएं उपस्थित थे। सायं भक्तामर पाठ आदिनाथ महिला मंडल द्वारा महाआरती का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पं रोहित शास्त्री के मंगल प्रवचन हुवे।