Dark Mode
टोंक महोत्सव पर आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन

टोंक महोत्सव पर आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन

टोंक। जिला आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में टोंक महोत्सव के अन्तर्गत आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन एपीआरआई टोंक में किया गया। आर्म रेसलिंग संघ के सचिव रईस अहमद ने  बताया कि 45 किलो भार वर्ग में नामौन खांन प्रथम, धनराज महावर द्वितीय, 45 से 50 भार वर्ग में उमेर खांन प्रथम, कुलदीप द्वितीय, 50 से 55 भार वर्ग में तुषार प्रथम, नियाल द्वितीय, 55 से 60 भार वर्ग में दीपक चौधरी प्रथम, दिलखुश द्वितीय, 60 से 65 भार वर्ग में ईरफान पठान प्रथम, मोहिन अली द्वितीय, 65 से 70 भार वर्ग में मो. अली प्रथम, खेमराज चौधरी द्वितीय, 80 किलो ग्राम भार वर्ग में पीयूष यादव प्रथम, सैय्यद फैजान द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं ओपन कैटेगिरी में लैफ्ट हैंड में कैशव पांचाल प्रथम, नाजिम द्वितीय स्थान पर रहे। इस मौके पर ओलम्पिक संघ के सचिव मुमताज राही, आर्म रेसिलिंग के अध्यक्ष मकसूद बुलंद खांन, सैय्यद जिशान अली, फिरोज खान, मौलाना जमील खांन आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक सोनू माली एवं जसवंत सिंह रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!