Dark Mode
7 दिसम्बर को मनाया जायेगा सशस्त्र सेना झंडा दिवस

7 दिसम्बर को मनाया जायेगा सशस्त्र सेना झंडा दिवस

सीकर। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सीकर कर्नल राजेन्द्र सिंह ने बताया 7 दिसम्बर को शस्त्र सेना झण्डा दिवस समारोह जिले की समस्त शिक्षण संस्थाओं में तथा जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्टर सौरभ स्वामी की अध्यक्षता में मनाया जायेगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि 7 दिसम्बर को सम्पूर्ण भारत में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। सशस्त्र सेना झण्डा दिवस, भारतीय सशस्त्र बलों के कर्मियों के कल्याणार्थ के लिए भारत की जनता से धन संग्रह के प्रति समर्पित एक दिन है। उन्होंने बताया कि देश की सुरक्षा में शहीद हुए सैनिकों के आश्रितों के कल्याणार्थ के लिए सशस्त्र सेना झण्डा दिवस मनाया जाता है। सशस्त्र सेना झंडा दिवस द्वारा इकटठा की गई राशि युद्ध विरांगनाओं, सैनिकों की विधवाओं, पूर्व सैनिकों, युद्ध में अपंग हुए सैनिकों व उनके परिवारों के कल्याण पर खर्च की जाती है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!