सेना के जवानों का पोटलां मे किया भव्य स्वागत
गंगापुर-भीलवाड़ा. भारतीय सेना के जवानों की साईकल यात्रा पर निकली एक टुकड़ी का मंगलवार को पोटलां पहुँचने पर स्थानीय कस्बेवासियों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय सहित देश भक्ति के नारों से उनकी होंसला अफ़ज़ाई की गई।नसीराबाद आर्मी कैंप से लोगों मे देशभाव व स्वच्छता के प्रति जन जागरण को लेकर निकली यह टुकड़ी राज्य के विभिन्न सीमावर्ती जिलों में जायेगी और लोगों मे सेना व देश के प्रति संदेश देने का काम करेगी। पोटलां कस्बे के रावला चौक में पूर्व उप सरपंच रामेश्वर लाल आगाल के नेतृत्व में लोगों ने सेना के जवानों को माला व दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया तत्पश्चात उपस्थित जन जन समूह को संबोधित किया। इसके बाद सैन्य दल मेहता फार्म हाउस पहुंचा और वहाँ गंगापुर नगर पालिका की पूर्व पालिकाध्यक्ष पूनम मेहता, केवीएसएस गंगापुर अध्यक्ष गेहरीलाल जाट, ओमप्रकाश नंदवाना, कैलाश महता , राजकुमार आगाल के नेतृत्व में सभी सैनिकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया और स्नेह भोज दिया गया। बुधवार को सेना के जवान हल्दी घाटी के लिए प्रस्थान कर गए।