अरनिया माल की बालिका प्राथमिक विद्यालय हुई क्रमोन्नत
टोंक। राज्य सरकार द्वारा बालिका प्राथमिक पाठशाला को उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत करने पर सभी ग्रामवासियों ने विद्यालय के सभी कर्मचारियों को माला पहनाकर उन्हें बधाई देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस मौके पर सभी ग्रामवासियों एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों ने टोंक विधायक एवं पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट, सरपंच शांतिलाल मीणा, हंसराज फागणा, पीसीसी सदस्य सऊद सईदी, फौजी राम, श्रीमती कैलाशी देवी मीणा, आसाराम, भरत लाल का आभार जताया। शांति लाल मीणा एवं ग्रामवासियों ने कहा कि विधायक सचिन पायलट ने अरनिया माल बालिका स्कूल को उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत करके गांव के लिए एक ही गांव में दो सीनियर स्कूल होने का इतिहास रच दिया है, पायलट ने पूर्व में भी 10 लाख रू. की लागत से दो कमरों का निर्माण करवाया। गांव की बालिका स्कूल क्रमोन्नत होने पर खुशी जाहिर करते हुए ग्रामवासी आसाराम की ओर से इस साल कक्षा 9 एवं 10 में प्रवेश लेने वाली सभी छात्राओं को राशि 51 सौ रु. के बैग आदि वितरित किए जाएंगे। वहीं संस्था प्रधान बाबूलाल बैरवा की ओर से छात्राओं को कॉपियां एवं पेन वितरित किया जाएगा। कार्यरत संस्था प्रधान नवाचारी शिक्षक बाबूलाल बैरवा का कहना है कि
12 अक्टूबर 2021 को विधायक पायलट को विद्यालय के नवाचारों का भ्रमण करवाया एवं विद्यालय को क्रमोन्नत करने की मांग रखी थी, जिससे उन्होने पूरा किया है। इस मौके पर सुखपाल भौजी, राजेंद्र मीणा, टीकाराम मीणा, नंदकिशोर पांचाल, विष्णु सोजी, राम सोनू, बद्री, मनमोहन, जीतराम, राजेंद्र, हेमराज, रजत शर्मा, विशाल जांगिड़, हनुमान दास नामा, वंदना खटीक, सावित्री दायमा, अरुणा चौरसिया, रूही नाज़ आदि उपस्थित रहे।