नाहाटा अस्पताल परिसर मे निशुल्क भोजन की व्यवस्था
बालोतरा। बालोतरा जिला स्थापना के साथ ही महावीर इंटरनेशनल द्वारा राजकीय नाहटा चिकित्सालय परिसर में निशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई। राजकीय नाहटा चिकित्सालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम बांठिया ने बालोतरा जिला स्थापना पर हर्ष व्यक्त करते हुए जिला बनने के उपलक्ष में महावीर इंटरनेशनल द्वारा विभिन्न सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय नाहटा चिकित्सालय में शांतिलाल भरत कुमार गोलेच्छा ( महादेव ग्रुप) परिवार द्वारा प्रदान सौजन्य,सहयोग कार्य के प्रति आभार ज्ञापित किया । संरक्षक पारसमल भंडारी ने जिला बनने के स्थापना के साथ ही खुशी में महावीर इंटरनेशनल द्वारा सतत सेवा कार्यों तथा शांतिलाल भरत कुमार गोलेच्छा परिवार द्वारा सतत 3 दिनों तक सौजन्य सहयोग की सराहना की।उपाध्यक्ष अशोक चोपड़ा ने बताया कि इस अवसर पर जॉन चेयरमैन पवन नाहटा, जोन सचिव जवेरी लाल मेहता, धर्मेंद्र दवे,भंवरलाल भंडारी, गोतम दांती, हीरालाल प्रजापत सदस्यों के साथ ही उदार मना शांतिलाल, भरत कुमार, एकांश गोलेछा परिवार ने निशुल्क भोजन,फल फ्रूट वितरण व्यवस्था में सराहनीय योगदान दिया।