Dark Mode
रात्रि को घर में घुसकर मारपीट करने के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया

रात्रि को घर में घुसकर मारपीट करने के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया

 
सरदारशहर ।  6 जुलाई 2023 को परमादेवी पत्नी हरीश कुमार भाट निवासी वार्ड नंबर 2 के घर में घुसकर मारपीट करने के 6आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी ने बताया कि पीडिता ने रिपोर्ट दी थी की 6 जुलाई 2023 को सवेरे वक्त 04 बजे हमारे घर में प्रवेश कर महावीर भाट व उसके साथियों ने मेरे साथ व मेरे पुत्र के साथ मारपीट की। जिस पर मुकदमा  दर्ज कर जांच रामनिवास सउनि के सुपुर्द किया गया। प्रकरण में कार्यवाही करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थानाधिकारी सतपाल विश्नोई व रामनिवास सउनि के नेतृत्व में घटना की सूचना मिलते ही तुरंत प्रभाव से टीम का गठन कर आरोपी के गिरफ्तारी हेतु तलाश शुरू की गई। काफी अथक प्रयासों से आरोपीगण महावीर भाट पुत्र ख्यालीराम भाट निवासी वार्ड नंबर 2, महेश पुत्र गंगाराम पांडिया निवासी राणासर बिकान, राकेश कुमार पुत्र पन्नालाल पांडिया निवासी राणासर बिकान, किशनलाल पुत्र माणिकचंद भार्गव निवासी राणासर बिकान, रामलाल उर्फ रामावतार पुत्र भगवानराम भाट निवासी राणासर बिकान, बनवारीलाल पुत्र प्रतापराम भाट निवासी आसलसर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्या यालय द्वारा सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!